• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरहदी जिलो को सभी दलो को नजरअंदाज किया

All parties have ignored the border districts - Amritsar News in Hindi

तरनतारन (अमृतसर)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बादल सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले दोषियों की पहचान करके उनको पकडऩे और सजा देने में असफल साबित हुई है और बरगाड़ी में जो निर्दोष लोगों की जो हत्या हुई है, उसके साथ बादलों की नीयत पर शक पैदा होता है। यदि दोनों बादल पंथ हितैषी हैं, तो क्या उन्होंने इस मामले में तेजी व गंभीरता से काम किया है? केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले दोषियों को पकड़ कर सख्त सजाएं दी जाएंगी। तरनतारन में इंकलाब रैली दौरान लोगों के भारी इक्कट्ठ को संबोधन करते केजरीवाल ने कहा कि सरहदी जिले को कांग्रेस और अकाली दल की तरफ से हमेशा नजर-अंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि 2017 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गोविन्दवाल साहिब और शेरो शूगरमिल को इंडस्ट्री का हब बनाया जाएगा, जिस के साथ इस इलाके के नौजवानों के लिए रोजगार के मौके प्रदान होंगे। इस दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह और बिक्रम सिंह मजीठिया पर बरसते अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दोनों की तरफ से एक-दूसरे को बचाने के लिए गुप्त समझौता किया गया है। दिल्ली के मुख्य मंत्री ने कहा कि परमात्मा ने उनको दिल्ली की सेवा करने का एक मौका प्रदान किया है और डेढ़ साल के कम समय में ही उन्होंने सेहत और शिक्षा क्षेत्र को निजी संस्थाओं के बराबर खड़ा कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म किया है, जिस कारण स्कूलों और अस्पतालों से आमदन प्राप्त होने लगी है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और नशा-मुक्त पंजाब का वादा करते कहा कि वह ऐसी नीतियां तैयार करेंगे, जिस के साथ पंजाब फिर विकास की रास्ते पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गैर-कानूनी खुदाई, केबल और ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल कसेगी। इस मौके पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करतार पहलवान, भुपिन्दर सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह चीमा और दलबीर सिंह तोंग ने भी संबोधन किया। पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

यह भी पढ़े

Web Title-All parties have ignored the border districts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all parties have ignored the border districts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved