• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के सभी गांव में बैंक, ऐटीएम व नेट की सुविधा जल्दी उपलब्ध कराए पीएम

All of the land in the village bank, providing quick access and Net,ATM - Karnal News in Hindi

करनाल। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को पत्र लिख कर कहा कि देश के लगभग 38 हजार गंावों में बैंक नहीं हैं। यहां तक की हजारों गांवों में ऐ.टी.एम. व नेट की सुविधा भी नहीं हैं। श्री गर्ग ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश के सभी गांव व कस्बों में बैंक, ऐटीएम व नेट की सुविधा तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाई जाए। ताकि देश व प्रदेश में व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी व आम जनता को इसका लाभ मिल सके। देश में बैंक, ऐटीएम व नेट की सुविधा नहीं होगी तब तक कैसे देश में कैशलेस व्यवस्था पूरी तरह से लागू होगी। अगर गांवों में बैंक, ऐटीएम, नेट की सुविधा नहीं होगी तो गांवों में खुदरा व्यापारी अपना कैसे व्यापार कर पाएगा व गांव वासियों को घरेलू समान खरीदने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। गर्ग ने कहा कि आधार कार्ड के जरीए कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा दिया जाए, यह सुरिक्षत व सरल माध्यम हैं। क्योंकि देश के लगभग 100 करोड़ व्यक्तियों के पास आज भी आधार कार्ड मौजूद हैं। श्री गर्ग ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

यह भी पढ़े

Web Title-All of the land in the village bank, providing quick access and Net,ATM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm, modi, land village bank, providing, quick, access, net, atm in karnal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved