अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के लिए
राजधानी के सभी बसपा प्रत्याशी सोमवार को एक साथ नामांकन करेंगे। उत्तरी विधान सभा
क्षेत्र के प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति
नहीं मिल सकी। उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव ‘‘अज्जू" जानकीपुरम
से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जबकि बाकि सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ सीधे
कलेक्ट्रेट आएंगे। पार्टी आलाकमान द्वारा कार्यकर्ताओं को सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचने
को कहा गया है। [@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बसपा ने मध्य विधान सभा
क्षेत्र से राजीव कुमार श्रीवास्तव, उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से अजय कुमार श्रीवास्तव ‘‘अज्जू", पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से अरमान खान, कैंट विधान
सभा क्षेत्र से योगेश दीक्षित, पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सरोज शुक्ल, मलिहाबाद
विधान सभा क्षेत्र से सत्य कुमार गौतम, मोहनलालगंज विधान सभा क्षेत्र
से राम कुमार रावत, बक्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र से नकुल दुबे व सरोजनीनगर
विधान सभा क्षेत्र से शिव शंकर सिंह को विधान सभा के प्रत्याशी के रूप में उतारा
है। पार्टी ने सोमवार को सभी प्रत्याशियों का नामांकन कराने का निर्णय लिया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope