• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

AKTU : 20 हजार छात्रों के नामांकन निलंबित, नतीजों पर लगी रोक

AKTU suspend  20 thousand students enrollment in uttar pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन को निलंबित कर दिया गया। दाखिले के लिए इन छात्रों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई है। इनके विषय सेमेस्टर परीक्षा के नतीजे पर भी रोक लगा दी गई है। कुलसचिव पवन गंगवार ने बताया कि इन छात्रों की संख्या 19,834 है। विश्वविद्यालय ने इसके ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था लागू की है। जिसमें इन छात्रों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में कमियां पाई गई हैं। अब इन छात्रों को एक और मौका देने का फैसला लिया गया है। 27 फरवरी से आठ मार्च के बीच इन छात्रों को उनके सभी वैध दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा। इस अवधि में सत्यापन न होने की स्थिति में नामांकन निरस्त कर दिए जाएंगे। इन छात्रों और उनके कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.aktu.ac.in पर अपलोड की जाएगी।
फर्जी पंजीकरण की आशंका
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में पिछले कई सालों में फर्जी पंजीकरण करा कर सरकारी छात्रवृत्ति हड़पने के कई मामले सामने आए हैं। अभी तक ऑफलाइन नामांकन के कारण इन्हें पकड़ पाना संभव नहीं हो पाया। इस बार पहली बार ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई थी। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि इसमें दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-AKTU suspend 20 thousand students enrollment in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aktu, suspend, 20 thousand, students, enrollment, uttar pradesh, management colleges , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved