• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मुलायम सिंह ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज से अपने चुनावी रथ पर सवार होकर निकले। मुलायम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया। पहले कयास लगाए जता रहे थे कि चाचा शिवपाल इस रथ यात्रा से दूरी बनाकर रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रथयात्रा की शुरूआत से पहले मुलायम सिंह और शिवपाल दोनों मंच पर पहुंचे। मंच से बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि रथ यात्रा के लिए अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देता हूं। शिवपाल ले कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2017 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। साथ ही शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 5 नवंबर को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को भी सफल बनाने का आग्रह किया। अखिलेश की रथ यात्रा को लेकर युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में सुबह से ही काफी जोश नजर आ रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही समाजवादी कार्यकर्ता आपस में भिड गए। उन्होनें एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। दरअसल मंच पर पहुंचने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भिडंत हुई। शिवपाल के बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार काम किया है। साथ ही उन्होनें कार्यकर्ताओं से रथयात्रा को सफल बनानेे की अपील की। अखिलेश के बाद मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुलायम ने अखिलेश को रथ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। मुलायम ने कहा कि वे शहीदों की मां-पिता को प्रणाम करते हैं, जिनके बेटों की वजह से हम सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh Yadav rath yatra start Mulayam singh and Shivpal also attend Rath Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav rath yatra, mulayam singh, shivpal, up election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved