लखनऊ। यूपी चुनाव में नेताओं के बड़ेबोल सुनने को मिलेंगे। नेताओ के शब्दभेदी बाण आने वाले दिनों में उनकी तरकश से तेजी से निकलेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मुलायम वंश के आखिरी सीएम है अब इनका पूरा यादव कुनबा ही प्रदेश और देश की राजनीति से विदा हो जायेगा। इस परिवार में हुई लड़ाई कमाई के पैसे को बांटने के लिए है जिसमे सीएम अखिलेश यादव देश के सबसे बड़े सूबे के मजबूर मुख्यमंत्री के तौर पर उभरे हैं। जिनकी बात उनके मंत्री और अफसर भी नही सुनते। इसका असर प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। जब शासक मजबूर होता है तो सबसे ज्यादा खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। रामगोपाल को अखिलेश के लिए मुलायम सिंह को पत्र लिखना पड़ रहा है। वर्तमान समय सपा का आखिरी शासन काल है। वहीं सपा ने आरोप लगाया है कि जिस प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं आज उसी प्रदेश में भाजपा के पास कोई चेहरा नही है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope