• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी को वापस सत्ता नहीं मिलेगी:अखिलेश

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 2019 में जनता उन्हें सत्ता में वापस आने नहीं देगी। यूपी के चुनाव में ही उनका फैसला हो जाएगा। गधे वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये कोई गाली नहीं थी, यह तो आरती है। नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर हमला
नोटबंदी को लेकर भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा, नोट काला सफेद नहीं होता है लेनदेन काला होता है। नोटबंदी पर ऐतिहासिक फैसला तो ले आई सरकार, लेकिन जो लोग इस दौरान मरे हैं क्या उनको भाजपा ने पलटकर भी देखा है। बस लोगों को गुमराह करके उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बस इधर-उधर की बात करती है लेकिन काम की बात नहीं करती है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी तो थाने की बात में उलझे रहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यूपी में पुलिस फोन नंबर से सेवा देती है।
समाजवादी पार्टी के काम पर लोगों को भरोसा है और वे आगे भी भरोसा करते रहेंगे। गांव और शहर में कोई भी परेशानी होती है तो सपा सरकार हर छोटे बड़े काम में आगे रहती है।
अखिलेश ने कहा कि हमने यहां अयोध्या में भजन स्थल बनाने का भी काम किया है, जिससे लोग भजन को समझे ना कि बीजेपी की भाषा को समझे। समाजवादी पार्टी अयोध्या को अच्छा शहर बनाएगी, वहीं बीजेपी अयोध्या के नाम पर पूरे देश और प्रदेश में राजनीति करती है।

[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh said, Public would not allow PM Modi back in power in 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh, pm modi, not back in power, 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved