वाराणसी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को वाराणसी में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रोड शो रद्द हो गया है। बताया जाता है कि संत गुरुदास की जयंती के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। संत रविदास की 10 फरवरी को जयंती है और इस मौके पर बनारस में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसके मद्देनर बहुत भीड़ जुटती है। लोग अगले दिन लौटते हैं। ऐसे में उसी दिन रोड शो के निर्णय को सही नहीं माना गया। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को रोड शो रद्द होने की जानकारी दी। यह संदेश गुरुवार देर रात नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के कार्यालय से एक फोन कॉल के जरिये कांग्रेस की जिला इकाई के नेताओं को दिया गया।
रोड शो के लिए दूसरी तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह रोड शो 17 या 18 फरवरी को हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही है। गठबंधन के दोनों युवा नेता इससे पहले लखनऊ, कानपुर और आगरा में रोड-शो कर चुके हैं, जिनमें लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।
आईएएनएस
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ हुई वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटने की उम्मीद
अमृतपाल ने जारी किया नया वीडियो, क्या कहा यहां पढें...
मोदी पीएम नहीं होंगे उस दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा : केजरीवाल
Daily Horoscope