• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अकाली दल के टिकट वितरण में अपराधियों का बोलबाला - वड़ैच

Akali Dal ticket distribution dominated by criminals - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने अकाली दल की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से जारी सूची में सभी अपराधी, भ्रष्टाचार माफिया और नाजायज धंधे को पनाह देने वाले नेता शामिल है। ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देकर अकाली दल नए पंजाब का निर्माण करना चाह रही है। उन्होंने इस लिस्ट में शामिल बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर की संज्ञा दी। जो छह हजार करोड़ के नशे के कारोबार को कंट्रोल करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के रिकाॅर्ड और इनफोरसमैंट डायरेक्ट्रेट से मिली जानकारी के मुताबिक मजीठिया का ड्रग रैकेट ना सिर्फ पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, यूएस, कनाडा, कोलम्बिया और ब्राजील को भी नारकोटिक ड्रग की सप्लाई करता है। उन्होंने दूसरे नाम विरसा सिंह वलटोहा को दबंगई के लिए मशहूर और करोड़ों के ड्रग रैकेट में शामिल नेता बताया। तीसरे नाम में उन्होंने तोता सिंह को भ्रष्टाचार केस में आरोपी बताया। जिस पर आमदनी से अधिक संपति मामले में केस भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि तोता सिंह पर नकली बीज और स्प्रे बेचने का भी आरोप है। जिससे किसानों की लाखों एकड़ फसल तबाह हो गई थी। उन्होंने पंजाब में किसानों की खुदकुशी के लिए तोता सिंह को ही जिम्मेदार ठहराया। चैथे नाम में उन्होंने बरजिन्दर सिंह मक्खन बराड़ को यौन शोषण में आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि बराड़ पर युवतियों को वेश्यावृति में धकेलने के कई आरोप हैं। पांचवें नाम में उन्होंने सिकन्दर सिंह मलूका को करोड़ों रुपए के किताबें खरीदने के घोटाले और अन्य सामग्री खरीदने में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सामग्री और किताबें ऐसी कंपनी से खरीदी गई थी। जो पाइप सप्लाई करती थी। छठें नाम के तहत उन्होंने अजीत सिंह कोहाड़ पर नशों के धंधे में लिप्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी ने भी इस बात का खुलासा किया है। सातवें नाम के तहत उन्होंने सुखबीर बादल के जीजा आदेश प्रताप कैरों पर 12 हजार करोड़ के अनाज घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। आठवें नाम के तहत उन्होंने गुलजार सिंह रणीके पर करोड़ों रुपए के एससी-एसटी बच्चों के वजीफा घोटाले, बार्डर विकास फंड घोटाले का मुख्य आरोपी बताया। उन्होंने रणीके को पंजाब की बेटियों-बहनों के नाम पर शगुन स्कीम में घोटाला करने का भी आरोप लगाया। नौवें नाम के तहत उन्होंने आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में सजा पा चुके सोहन सिंह ठंडल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अंतिम और दसवें नाम में उन्होंने विधानसभा के पूर्व स्पीकर और केबिनेट मंत्री निर्मल सिंह काहलो पर पंचायत विभाग में 900 सरकारी नौकरियां बेचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि काहलो के खिलाफ करोड़ों रुपए की जेसीबी खरीद के घोटाले का भी आरोप है।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Akali Dal ticket distribution dominated by criminals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akali dal ticket distribution dominated by criminals, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved