फरीदकोट। विधानसभा हलके के आप उमीदवार गुरदित सिंह सेखों
ने एक विशाल रैली की जिसमे मेंबर पार्लिमेंट और आप नेता भगवंत मान
और मेम्बर पार्लिमेंट साधु सिंह के अलावा आप वर्करों ने हिस्सा लिया। सभा को अलग अलग प्रवक्ता ने संबोधन किया। आप के सांसद भगवंत मान ने अकाली
और कांग्रेस दोनों दलों पर वार करते हुए कहा कि आप के आगे दोनों में से
कोई पार्टिया टिक नहीं पायेगी। इस बार पंजाब की जनता उनके हक़ में फ़तवा
देगी।गौरतलब है के आज ही पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बदल भी
फरीदकोट अपने वर्करों के साथ राखी मीटिंग में पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा के एसवाईएल के मसले के लिए
दोनों अकाली दल और कांग्रेस जिम्मेदार है। इनकी वजह से ही ये नहर
होंद में आयी थी. अब इलेक्शन के टाइम लोगो को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस पार्टी पर चुटकी
लेते हुए कहा के क्या अब कांग्रेस चुनाव लड़ेगी क्योकि कांग्रेस की हालात
बहुत पतली हो चुकी है। संसद की वीडियो पर उन्होंने बोलते कहा के उनको जो सज़ा
देनी हो उसका फैसला हो जय नही तो उनका सारा सेशन बर्बाद हो रहा है।
मान ने कहा कि चुनाव के बाद दूसरी पार्टियों के कई बड़े बड़े पीड़ गिरने वाले
है। सुखबीर बदल के आज के बयान के पंजाब से आप भाग गई है पर बोलते हुए कहा के
उन्होंने आँखों पर चश्मा लगा रखा है इसलिए हम दिखाई नहीं दे रहे। सुखबीर
बदल को चेलेंज करते हुए कहा के वो जहा से भी चुनाव लड़ेंगे वो उनके सामने
होंगे।
देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी गई आज श्रद्धांजलि
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope