बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल मुखिया अजित सिंह ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण को प्रायोजित बताते हुए कहा सर्वेक्षण एक पॉलिटिकल पार्टी द्वारा प्रमोट किये जा रहे है उनका कोई मतलब नही है।अब तो अमेरिका में भी सर्वेक्षण गलत हो गए है। अजीत सिंह बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद सवाल का जबाव दे रहे थे।
बिजनौर में रालोद की जनसभा में उमड़ी भीड़ से चौधरी अजित सिंह गदगद नज़र आये। इस मौके पर उन्हीने केंद्र की भाजपा और प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही मोदी सरकार को किसान विरोधी करार दिया। प्रदेश की अखिलेश सरकार पर मिल मालिकों से मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल में मात्र गन्ने का पच्चीस रुपये दाम बढ़ाया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था गन्ने पर ही आधारित है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope