• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीमार मां की गोली मारकर हत्या

Ailing mother shot dead - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़। थाना छर्रा क्षेत्रार्न्तगत गांव रसैनी में एक जने ने लकवा की बीमारी से पीड़ित अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी और घर में घुसकर बदमाशों द्वारा गोली मारने का शोर मचा दिया। वृद्धा की मौत की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की और वृद्धा की हत्या के सुराग लगाना शुरू कर दिये। पुलिस द्वारा मृतका के बेटे से पूछताछ की गई तो उसकी जुबान लड़खड़ाने लगी तो पुलिस को समझने में देर नहीं लगी और पुलिस ने आरोपी बेटे के हिरासत में ले लिया है। गांव रसैनी के रहने वाले राजबहादुर पुत्र लखपत सिंह ने बताया कि उसके ताऊ सोहनपाल की मौत के बाद उसकी ताई 70 वर्षीय शीला देवी को 4 वर्ष पूर्व लकवा मार गया था। शीला देवी के पास बीस बीघा जमीन है और उनके तीन बेटे हैं संजय, यशवीर, सुरेन्द्र। लोगों के अनुसार यशवीर 5 वर्ष से लापता है और सुरेन्द्र दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। घर में संजय अपनी पत्नी व बेटी के साथ मां शीला देवी की सेवा करता था। शनिवार की देर रात्रि शीला देवी अपने घर पर सो रही थीं। रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो शीला देवी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसे सिर में गोली लगी हुई थी। लोगों की सूचना पर एसपी देहात संकल्प शर्मा, सीओ बरला अमानत मान व थाना प्रभारी छर्रा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर परिजनों से पूछताछ की, जब पुलिस द्वारा मृतका शीला देवी के बेटे संजय से पूछताछ की गई तो वह ज्यादा देर झूठ का सहारा नहीं ले सका और पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान संजय के पास से एक तमंचा भी बरामद किया। इस संबंध में एसपी देहात संकल्प शर्मा का कहना है कि गांव रसैनी के रहने वाले चौकीदार ने संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Ailing mother shot dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ailing, mother, shot, dead, up news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved