बूंदी। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बूंदी के सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय परिसर में चल रही सुराज प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने इस में प्रदर्शित उपलब्धियों एवं विकास कार्यो के चित्रों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों की स्टॉल पर जाकर जानकारी ली और इसे सराहनीय प्रयास बताया। मंत्री सैनी कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन के बीच पहुंचे, उनसे अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो, इस आशय से सुराज प्रदर्शनी का इस वृहद स्तर पर आयोजन किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा इसमें सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने की सराहना की और इसे सार्थक प्रयास बताया। इस दौरान विधायक अशोक डोगरा, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल आदि मौजूद थे।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अमृतपाल ने जारी किया नया वीडियो, क्या कहा यहां पढें...
मोदी पीएम नहीं होंगे उस दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा : केजरीवाल
Daily Horoscope