• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजसमन्द में कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

Agricultural Scientific Advisory Committee meeting in Rajsamand - Rajsamand News in Hindi

राजसमन्द। खेती-बाड़ी के क्षेत्र में नवाचारों और किसानों के भले की योजनाओं की जानकारी आम किसानों तथा खेतों तक पहुंचाने और किसानों की आय में दुगूनी से अधिक अभिवृद्धि करने के लिए प्रभावी प्रयास करने और काश्तकारों के समग्र उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियों के प्रसार के संकल्पों के साथ राजसमन्द कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 23 वीं बैठक सोमवार को केवीके सभागार में सम्पन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के निदेशक (प्रसार) प्रो. जी.एस. तिवारी ने केवीके की गतिविधियों को और अधिक बेहतरी देने का आह्वान करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों से जिले के सभी खण्डों को लाभान्वित करने, ख्ेाती-बाड़ी में सिंचाई के लिए मितव्ययी जल प्रबन्धन के नवीन प्रयोगों को बढ़ावा देते हुए पानी बचाने, किसानों को कृषि के नवीन उपकरणों से परिचित कराने, किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और उसमें संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को बुलाकर सर्वांग जानकारी से काश्तकारों को अवगत कराने, कृषि उत्थान और कृषक विकास से संबंधित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रचार साहित्य, चित्रात्मक प्रदर्शनी और प्रचार-प्रसार गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने, कृषि कर्म में ऊर्जा संरक्षण के नए आयामों का उपयोग करने आदि पर जोर दिया। विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी
बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. रवीन्द्र वर्मा, आत्मा उपनिदेशक श्री दिनेश जागा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा. ललित जोशी, उपनिदेशक डा. घनश्याम मुर्डिया, अग्रणी बैंक के प्रबंधक श्री आर.पी बैरवा, नाबार्ड जिला प्रबंधक श्री विश्राम मीना एवं प्रगतिशील कृषक व कृषक महिलाओं ने भाग लिया तथा वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की।
आरंभ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डा. आर. पी. मीणा ने आगंतुकों का स्वागत किया और वर्ष 2016-17 के वार्षिक प्रतिवेदन तथा वर्ष 2017-18 की कार्य योजना प्रस्तुत की।
अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर जानकारी दी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा. ललित जोशी एवं उपनिदेशक डा. घनश्याम मुर्डिया ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पन्न प्रताप धन मुर्गी को जिले में बढावा देने पर जोर दिया।
नाबार्ड जिला प्रबंधक श्री विश्राम मीना ने नाबार्ड की बाड़ी योजना, अन्तःशस्य आदि योजनाओं का लाभ लेने और आत्मा उपनिदेशक श्री दिनेश जागा ने जिले की सिंचाई योजना में मौसम के आंकड़े सम्मिलित करने पर जोर दिया।
प्रगतिशील किसानों ने दिए सुझाव
प्रगतिशील कृषक प्रतिनिधियों के रूप में भंवरलाल कुमावत, लीला, राधेश्याम कीर आदि ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, ग्रीन हाउस प्रबन्धन को प्रभावी बनाने, खेती-बाड़ी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, प्रशिक्षणों में महिला काश्तकारों की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं में आत्मनिर्भरता जगाने आदि के सुझाव दिए। बैठक का संचालन केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डा. ऊर्वशी नांदल ने किया। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा. मनी राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के बाद सभी संभागियों ने केन्द्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण किया।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Agricultural Scientific Advisory Committee meeting in Rajsamand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agricultural, scientific, advisory, committee, meeting, rajsamand, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news, rajsamand news in hindi, real time rajsamand city news, real time news, rajsamand news khas khabar, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved