• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबन्दी के विरोध में बसपा ने किया होर्डिंग वार

कानपुर। 500 व 1000 के नोट बंदी के निर्णय के बाद मोदी सरकार को सभी पार्टियों ने घेरना शुरु कर दिया है। वहीं औद्योगिक नगरी कानपुर में बसपा नेता ने शहर के कई चौराहों पर जनता की समस्या को देखते हुए होर्डिंग के जरिए पीएम मोदी व प्रमुख उद्योगपतियों पर तंज कसा है। शनिवार को शहर के लालइमली, कचहरी, टाटमिल, विजयनगर समेत विभिन्न चौराहां पर बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुभव अंबेडकर ने होर्डिंग लगाकर पीएम मोदी के नोट बंदी के फैसले का विरोध जताया।
यही नहीं होर्डिंग के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि पीएम को आम जनता की पेरशानियों से कोई वास्ता नहीं है। वह सिर्फ देश के उद्योगपतियों को ही ध्यान रखते है। साथ ही होर्डिगं में उद्योगपति अडानी, अंबानी और विजय माल्या की फोटो लगाकर यह दर्शाया गया कि इन लोगों को पहले से ही इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी। यही नहीं लोगों की परेशानियों को चित्रांकन कर दर्शाया गया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Against note ban BSPs billboards war
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, note ban, black money, note change, up election, up polls, billboards war, bsp, bsps billboards war, note ban bsps billboards war, against note ban bsps billboards war, against note ban , against note ban bsp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved