लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं और पिछले कुछ समय में दुनिया के भीतर देश की साख बढ़ी है। शाह ने कहा कि वह उप्र के चुनाव में परिवर्तन के वादे के साथ जाना चाहते हैं। लखनऊ स्थित ताज होटल में आयोजित हिंदुस्तान शिखर समागम में शिरकत करते हुए शाह ने ये बातें कही। उन्होंने कहा, जातिवाद, तुष्टीकरण व परिवारवाद के आधार पर लोगों को लड़ाया जाता है। इस स्थिति में बदलाव लाना हम सबकी जिम्मेदारी है। शाह ने कहा कि चुनाव के वक्त ही यह एजेंडा तय हो कि देश की राजनीति परिवारवाद, जातिवाद अथवा तुष्टिकरण के आधार पर चले या फिर अच्छे प्रदर्शन के आधार पर?
उन्होंने कहा, जब हम प्रदर्शन की बात करते हैं, तब हम कह सकते हैं कि भाजपा ने इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां अच्छा काम हुआ है। इस देश ने कांग्रेस की विचारधार वाली सरकारें देखी हैं, वामपंथी विचारधारा वाली पार्टियों व परिवारवाद वाली सरकारों का काम भी देखा है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope