पाली। शिक्षा विभाग की ओर से कई स्कूलों को बड़े स्कूलों में मर्ज तो कर लिया गया लेकिन, खाली पड़े स्कूल भवन बिना देखरेख के जर्जर हो रहे हैं। इन खाली भवनों का लोग अलग-अलग तरह से उपयोग कर रहे हैं। करीब दो वर्ष पूर्व भाटकड़ा में रेबारीवास स्कूल चलता था। तब बच्चों की चहल-पहल रहती थी। आज स्कूल यह वीरान पड़ा है और चारों ओर गंदगी का आलम है। जिले में ऐसे कई विद्यालय हैं जो वीरान पड़े हैं तो कुछ विद्यालयों में लोगों ने सामान भर दिया है। आबूरोड ब्लॉक में ऐसे कई विद्यालय हैं। विद्यालय में रात में निगरानी के लिए छत पर लाइट लगाई गई थी, उसको शरारती लोगों ने तोड़ दिया। इससे यहां रात को अंधेरा छाया रहता है। विभाग की ओर से इन भवनों को उच्च अधिकारियों के निर्देशन के बाद किराए पर दिया जाए तो इनकी दुर्दशा तो नहीं होगी। विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर पड़े मार्बल के ब्लॉक के पास लोग रात को बीयर तथा शराब गटकाते हैं, ऐसे में यहां पर बीयर व शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। लोगों ने मुख्य द्वार को मूत्रालय बना दिया है, यहां बदबू उठती है। विवेकानंद विद्यालय का भी समायोजन होने के बाद हाल-बेहाल है। भवन चारों ओर से बदहाल होता जा रहा है। स्कूल के समय तैयार की गई फुलवारी भी नष्ट हो रही है। विद्यालय के आस-पास दिनभर समाजकंटकों का डेरा लगा रहता है। [@ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope