• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीजी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

ADG of the meeting with police officers - Jhajjar News in Hindi

झज्जर। मंगलवार की देर शाम को विशेष रुप से झज्जर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकील द्वारा जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में पुलिस के उच्च अधिकारियों व जिला के सभी थाना प्रबंधको तथा चौकी प्रभारी के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक रोहतक मण्डल रोहतक नवदीप सिंह विर्क व पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में जिला के वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की स्थति बारे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोह मद अकील द्वारा किसी भी तरह की विषम परिस्थितियों से निपटने तथा कानून व्यवस्था एवम शांति बनाए रखने के लिए विशेष उपयोगी टिप्स भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जिला के हालात बिगडऩे नहीं दिए जाएंगे। किसी भी शरारती असामाजिक तत्व को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रथम कार्य आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना रहता है। आम जन की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। आमजन को महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी जान व माल की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांतिपूर्वक कार्य कर रहा है तो उसे रोका नहीं जाएगा। यदि कोई असामाजिक शरारती तत्व बदनीयती से कानून को अपने हाथ में लेने अथवा अशांति फैलाने की नियत से लोगों को बहलाने, बहकाने, भडक़ाने या किसी तरह की अफवाह फैलाने का कार्य करता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने कहा कि जिला में विशेष जनस पर्क अभियान के तहत सभी गांव के सरपंचों तथा मौजूद लोगों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। प्रत्येक गांव व शहर में असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। जिला में शांति आपसी भाईचारा व सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखे जाने के लिये स्थानीय पुलिस द्वारा हर स भव प्रयास किये जा रहे हैं।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-ADG of the meeting with police officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adg of the meeting with police officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved