कपूरथला। पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुुखी विकास कराया है और करोड़ों के विकास कार्य तेजी से चल रहे है। जो जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। ये कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का। वे शनिवार को नंबल मझा गांव में कैंसर चैकअप और आंखों के कैंप का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में प्रदेश के 12 हजार गांवों में 35 हजार करोड़ खर्च कर सीवरेज, सोलर लाइट और कंकरीट की पक्की सड़के बनाई जाएगी। उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट को भी जल्द शुरू करने की बात कही। इस मौके सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर पत्रकारों के पूछे सवाल का जबाव देते उन्होंने कहा कि पंजाब का एक बूंद पानी भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। इस मौके पर उन्होंने गांव नंगल मझा के विकास कार्यो के लिए लगभग 40 लाख रूपए की ग्रांट देने का भी ऐलान किया। उन्होंने गांव में कंकरीट की टाइलें लगाने के लिए 15 लाख रूपए, स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, गांव में सोलर लाइटें लगाने के लिए 5 लाख रूपए, गांव की दो धर्मशालाओं के लिए डेढ-डेढ लाख रूपए की ग्रांट देने से अलावा गांव की फुटबाल ग्राउंड में लाइटें व ट्रांसफार्मर के लिए आवश्यक राशि देने का भी ऐलान किया। इस अवसर पर पंजाब मार्कफैड के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, नगर निगम के डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, एनआरआई हरमिंदर सिंह गिल, जिलाधीश जसकिरण सिंह, एसएसपी रजिंदर सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope