गुरूग्राम। नगर निगम की टीम ने अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के तहत 32 बिल्डिंगों पर कार्रवाई करते हुए 122 फ्लैट सील किए। यह कार्रवाई सतगुरू फार्म, नोबल फार्म में की गई। आज संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद के नेतृत्व में डीटीपी संजीव मान पुलिस बल तथा इनफोर्समैंट टीम के साथ ओल्ड दिल्ली रोड़ पर पहुंचे, जहां पर सतगुरू फार्म एवं नोबल फार्म में अनाधिकृत रूप से निर्माण किया जा रहा था।
टीम ने सतगुरू फार्म में 11 बिल्डिंगों को सील किया, जिनमें 82 फ्लैट बने हुए थे। इसके साथ ही नोबल फार्म में 40 फ्लैटों वाली 7 बिल्डिंगों को सील किया गया। इसके अलावा, टीम ने यहीं पर 14 अन्य निर्माणाधीन भवनों को भी मौके पर ही सील किया। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक, सहायक अभियंता विक्रम एवं अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता नितिन तथा पालम विहार थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त टी एल सत्यप्रकाश के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सोमवार, 28 नवम्बर से अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था, जो लगातार जारी है।
नगर निगम द्वारा इस अभियान के तहत उन भवनों को सील किया जा रहा है, जिनका निर्माण नगर निगम से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जा रहा है। टीम ने राजेन्द्रा पार्क, विष्णु गार्डन, टेकचन्द नगर, लक्ष्मण विहार, सूर्या विहार, न्यू पालम विहार, अशोक विहार सहित जोन-1 एवं जोन-2 क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त के अनुसार नगर निगम अनाधिकृत निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा तथा इन्हें सील करने, तोडऩे के साथ-साथ संबंधित निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope