• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी को अर्जुन,शाह को कृष्ण दिखा फंसे नेता

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादास्पद होर्डिग लगाया गया है, जिसमें मोदी को अर्जुन और शाह को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, भाजपा की आगरा इकाई ने होर्डिग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कृष्ण के रूप में दशार्ते हुए होर्डिग लगा दिए। इसकी चर्चा फैली तो संगठन में खलबली मच गई और अब इससे जुड़े नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास लगी होर्डिग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन के अवतार में धनुष से तीर चलाते हुए रथ पर सवार दिखाए गए हैं, जबकि अमित शाह भगवान कृष्ण के रूप में भाजपा का झंडा लगे रथ को हांक रहे हैं। होर्डिग में नरेंद्र मोदी के तीर के निशाने पर भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन को दर्शाया गया है।




# जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-action against leaders who show Modi as Arjun, Shah as Krishna in BJP posters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi as arjun and shah as krishna, bjp posters, action against bjp leaders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved