• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंह में तमंचा घुसाकर रेप का आरोप

Accused of rape - Hathras News in Hindi

हाथरस । शौच के लिए गई एक लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला इसलिए सनसनी पैदा करने वाला है, क्योंकि दबंगों ने लड़की को खेत में खींचकर उसके मुंह में तमंचा रखकर रेप किया। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस मामले को दबाती रही। सुर्खियों में मामला आने के 18 घंटे बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडि‍कल के भेजा। घटना हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के मुताबिक, गुरुवार की शाम वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ खेतों में टॉयलेट के लिए गई थी। इस दौरान दो अज्ञात युवक आए और लड़की का मुंह दबोच लिया और तमंचा रख कर गेंहू के खेत में खींच ले गए। पीड़िता के मुंह में एक युवक ने तमंचा डाल दिया और दूसरा युवक पीड़िता के साथ रेप करता रहा। पीड़िता के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब पीड़िता की रिश्कातेदार पहंची, तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। युवक मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस काफी देर तक मामले को टालती रही। जब मीडि‍या और गांव के अन्य लोगों ने पहल की तो क्षेत्र की सीओ की पहल पर कुछ कार्रवाई हुई। इस मामले में सहपऊ के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह का कहना है कि मामले में देरी से सुनाई करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। तहरीर ले ली गई है। सीओ सादाबाद मनीषा सिंह का कहना है कि लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इलाहाबाद : आखिर क्यों है शहर उत्तरी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, पढिये जातिगत आंकड़ा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of rape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accused of rape, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved