• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, पुलिस मामले को दबाने में जुटी

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरीराय गांव में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। 14 वर्षीय दलित किशोरी ने दो युवकों पर बंधक बना कर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दोनों युवक उस का मुंह और पैर पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गए जहां पर उस के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर भाग कर घर पहुंची। घर वालों को आपबीती सुनाई। जिसपर पीड़ित परिजनों ने 100 नम्बर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक संतरोहन और उस के साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी संतरोहन को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई लेकिन दुष्कर्म का आरोपी युवक थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of rape escaped from police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: basti, accused of rape, escaped from police station, accused of rape escaped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, basti news, basti news in hindi, real time basti city news, real time news, basti news khas khabar, basti news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved