अजमेर। इंदौर से गिरफ्तार कर लाया गया एक आरोपी गुरुवार को अजमेर की अदालत से हथकड़ी सहित फरार हो गया। उसे पारिवारिक मुकदमे के संबंध में अजमेर लाया गया था। उसकी तलाश की जा रही है। [@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी मुख्तार अली को लेकर एमपी पुलिस गुरुवार सुबह ही अजमेर पहुंची थी। पारिवारिक विवाद के चलते दर्ज मुकदमे में मुख्तार को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश पुलिस के दो जवान अजमेर लाए थे। अजमेर की अदालत में पेश किए जाने से पहले मुख्तार ने मध्य प्रदेश से आए पुलिसकर्मियों से वकील से बात करने की इजाजत मांगी और मौका देख कर फरार हो गया। आरोपी अपने हाथ में लगी हथकड़ी के साथ फरार हुआ है। सिविल लाइन थाना प्रभारी करणसिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की खबर के बाद सतर्क हुई पुलिस ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अजमेर की सिविल लाइन पुलिस ने इस बीच आरोपी को लाने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के दोनों जवानों को अपने पास ही बैठा रखा है। पुलिस के अनुसार जवानों पर भी संदेह है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope