हिसार। शनिवार को मुख्य हाइवे पर टोहना के पास हुए एक हादसे ने एक महिला की जान ले ली। वहीं दो अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार लुधियाना से दौसा के बांदीकुई जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पहले ट्राॅले से टकराई और फिर पेड़ से टकराई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए। ये दीपावली मनाने के लिए अपने घर आ रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका 26 वर्षीय गीता बांदीकुई के गांव ढोलका की रहने वाली है। उनके पति अजय लुधियाना में सडक निर्माण शाखा में बतौर सिविल सुवरवाइजर हैं।
यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री
ओडिशा आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता : पीएम मोदी
पीएम मोदी के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं: तेजस्वी यादव
पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 18,653 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Daily Horoscope