• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टैंपो से भिड़ंत के बाद पलटी एंबुलेंस, छह घायल

accident between tempo and ambulance, six injured - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास के नजदीक बीती रात टैंपो से टकराने के बाद एंबुलेंस पलट गई। हादसे में छह लोगों को चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस शाहपुरा से भीलवाड़ा आ रही थी। इसी दौरान नगर विकास न्यास के पास टैंपो और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस तीन पलटी खाने के बाद डिवाईडर के दूसरी तरफ जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस में चार लोग सवार थे। लेकिन इनमें कोई मरीज नहीं था। एंबुलेंस सवार एक युवक की हादसे में जीभ भी कट गई। वहीं टैंपो में सवार गायत्रीनगर निवासी पवन पुत्र दुर्गाशंकर शर्मा और जयसिंह पुत्र रतनसिंह चारण भी हादसे में घायल हो गए। जिन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। [@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-accident between tempo and ambulance, six injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident between tempo and ambulance, six injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved