• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसीबी ने रिश्वत लेते पटवारी व दलाल को किया गिरफ्तार

ACB arrested Patwari and Brokers for taking bribe - Churu News in Hindi

चूरू। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को एक घूसखोर पटवारी सहित उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसने महज 4 हजार रुपए के लिए अपना ईमान बेच दिया। आरोपी पटवारी समुद्रसिंह और उसके दलाल महराज ने मिलकर रिश्वत का काला कारोबार चला रखा था। इसका पर्दाफाश चूरू एसीबी टीम ने परिवादी सतीश कुमार की शिकायत पर किया है। गांव गाजसर के पटवारी समुद्रसिंह ने इंतकाल दर्ज कराने की एवज में परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर 4 हजार में सौदा तय हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शक होने पर उसने एसीबी के शिकंजे से बचने के लिए दो-तीन मकानों की छतों पर से कूदते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराव कर उसे दबोच लिया। एसीबी टीम के डीवाईएसपी गणेशनाथ सिद्ध ने बताया कि परिवादी सतीश की एक जमीन गांव गाजसर में, जिसमें इंतकाल दर्ज कराने के लिए यह पटवारी के पास गया तो पटवारी ने 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, सौदा 4 हजार में तय हुआ। शुक्रवार को आरोपी पटवारी ने अपने दलाल महराज के साथ मिलकर परिवादी को अपने कमरे पर बुलाया। परिवादी ने 4 हजार रुपए पटवारी को देने चाहे तो उसने रकम अपने दलाल को दिलवा दी। दलाल को शक होने पर उसने गड़बड़ी की आशंका जताई तो पटवारी कई मकानों की छतों पर होकर कूदता हुआ भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराव कर रखा था और पटवारी सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

[ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-ACB arrested Patwari and Brokers for taking bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb, arrested, patwari, brokers, taking, bribe , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved