• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप गए पूर्व विधायक वापस अकाली दल लौटे

aap went back to the SAD MLA returned - Gurdaspur News in Hindi

गुरदासपुर। पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाठ जो पिछले कुछ महीने पहले अकाली दल पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे वह आज वापिस अकाली दल में शामिल हुए। बटाला में बलबीर सिंह बाठ के घर पोहचे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने बलबीर सिंह बाठ की अकाली दल में घर वापिसी करवाई। बटाला में आज शाम को पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बलबीर सिंह बाठ को वापिस अकाली दल में शामिल कर पत्रकारो से बातचीत में कहा कि कैप्टेन बलबीर सिंह बाठ उनके काफी करीबी है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाठ का कहना था की उनके लिए आज बड़ी बात है की वह अकाली दल पार्टी में प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में वापिस आये है। वहीँ बलबीर बाठ का कहना था की वह आप में शामिल जरूर हुए थे लेकिन वहां पार्टी में जाकर उनको पता चला की वह पंजाब विरोदी और पंथ विरोधी पार्टी है। वहीँ केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने यहाँ बलबीर सिंह बाठ की पार्टी में घर वापिसी पर बलबीर सिंह बाठ का धन्यवाद किया। पत्रकारो की तरफ से पूछे गए सवालो पर कहा की उनके हलके के लोग उनको यह कह रहे है की चुनाव में घुग्गी आये या घुगू वह हार कर जायेगा। वहीँ आप की तरफ से मजीठा में होने वाली रैली पर बिक्रमजीत सिंह का कहना था की आप की तरफ से जो रैली की जा रही है उसका नाम रखा गया है। माझा फ़तेह रैली वहीँ उन्होंने उदारहण दी की पंजाब में चाहे कोई भी राज आया है उस राज में माझा को फ़तेह नहीं कर पाया। सिंह का कहना था की कल होने वाली रैली मजीठा हलके की नहीं बल्कि पूरे पंजाब की है क्योंकि पूरे पंजाब से लोगो को हिसा लेने के लिए बुलाया गया है।
मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-aap went back to the SAD MLA returned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap went back to the sad mla returned, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurdaspur news, gurdaspur news in hindi, real time gurdaspur city news, real time news, gurdaspur news khas khabar, gurdaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved