• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चुनावों की तैयारियों में AAP, जानिए प्लान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले निकाय चुनावों की तैयारियों में अभी से लग गई है। आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ चुनाव की रणनीति भी तय कर ली है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से नोटबंदी के खिलाफ है। अब आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार निकाय चुनावों में आप पार्टी जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर जाएगी कि नोटबंदी का फैसला पूरी तरह से जनता के खिलाफ था। आप पार्टी प्रॉजेक्टर के जरिए जनता को नोटबंदी के दुष्प्रभाव बताएगी। आम आदमी पार्टी प्रॉजेक्टर के जरिए सभी 272 वार्डों में नोटबंदी के दुष्प्रभावों को भी दिखा रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दॅवारा वाराणसी रैली में पीएम मोदी के खिलाफ बोले गए हमले की क्लिप भी प्रॉजेक्टरों पर दिखा रही हैं। इन क्लिप में अरिवंद केजरीवाल के भाषण के अंश दिखाए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ दिलीप पांडेय का गाया ऐंथम भी प्रॉजेक्टर पर दिखाया जाएगा। आप पार्टी जनता के बीच में पर्चे भी बांटेगी।
-> खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-AAP sounds poll bugle, to use note ban as weapon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap party, aap sounds poll bugle, aap to use note ban as weapon, election plan of aap party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved