• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप ने कर्मचारियों के लिए जारी किया घोषणा पत्र, लुभावने वादे

aap issued a manifesto for employees, promises breathtaking - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पुलिस कर्मचारियों को 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की सहूलियत दी जायेगी। ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा , वेतन आयोग की शिफारिशों को लागू किया जाएगा और आशा वर्कर , आंगनवाड़ी वर्कर , मिड डे मील वर्कर्स का वेतन दुगना किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की तरफ से कर्मचारियों को लेकर जारी किये गए मेनिफेस्टो में ये तमाम वादे पंजाब की जनता से किये गए है । चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता कंवर संधू ने कर्मचारी मेनिफेस्टो जारी किया । इस दौरान कंवर संधू ने कहा की दो से तीन दिनों में आम आदमी पार्टी अपना पूरा मेनिफेस्टो जारी करेगी । इस मौके पर उन्होंने दावा किया जिस तरह से दिल्ली में सभी वादों को पूरा किया जा रहा है इसी तरह से पंजाब में सरकार बनने के बाद सभी वादे पूरे होंगे। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने अपना कर्मचारी मेनिफेस्टो जारी किया । आम आदमी पार्टी के नेता कँवर संधू ने दावा किया है की 28 तक आम आदमी पार्टी अपना पूरा मेनिफेस्टो जारी कर देगी। कर्मचारी मेनिफेस्टो में 13 पॉइंट्स रखे गए है । सरकारी कर्मचारियों को सरकार बनने के बाद छटे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने और वेतन समानता को लेकर लिए कमेटी बनाने की घोषणा की है । ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा और मजदूरी की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन करने का वादा मेनिफेस्टो में किया गया है । 2004 में बंद की गई " पुरानी पेंशन को दुबारा लागू किये जाने का एलान किया गया। इसके साथ प्रोबेशन पीरियड को कम करके एक साल किया जाएगा और इस दौरान पूरा वेतन दिया जाएगा । सभी बोर्ड और कार्पोरेशन के कर्मचारियों को भी दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह खजाने से पेंशन दी जायेगी । खाली पदों को भरा जायेगा।
संधू ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए , जीरो भ्रष्टाचार आधारित और राजनीतिक दखलअंदाजी से अलग , ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाएगी । आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद पुलिस महकमे में राजनितिक दखल अंदाजी को पूरी तरह से दूर किया जाएगा और पुलिस कर्मियों की 8 घंटे शिफ्ट की जाएगी । पंजाब पुलिस के मुलाजिमो के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो भलाई स्कीम और काम करने के लिए मुख्य सुधारो को लागू करने के लिए शिफारिश करेगी । उन्होंने कहा की सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों द्वारा right to service act के तहत दी जा रही सेवा के दौरान पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए इसको अमल में लाने के लिए मुकमल समीक्षा की जायेगी । PICTES कंप्यूटर अधियापको को सरकारी तंत्र के साथ जोड़ा जाएगा। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के अध्यापकों के साथ सरकारी अध्यापको जैसा समझा जायेगा । रवायती लंबरदारी सिस्टम चलता रहेगा , लंबरदारों को 3000 और चौकीदारों को 2000 भत्ता दिया जायेगा और सरकारी विभागों में शिकायत निवारण कमेटी होगी जिसकी मीटिंग हर महीने सोमवार को होगी । सभी कर्मचारी यूनियन और विरोध करने वाले कर्मचारियों को बुलाया जाएगा , विभागिय लोक अदालतों का प्रबंध किया जायेगा
संधू ने इस दौरान इन घोषणओं को पूरा करने के लिए आने वाले फण्ड के सवाल में कहा की जिस तरह से दिल्ली में वादे पूरे किये जा रहे है उसी तरह से यहां वादे पूरे किये जाएंगे । कांग्रेस की तरफ से आतंकवादियो की तरफ से फंडिग आने के आरोपो को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा की एनआरआई लोग उनके समर्थन में है जबकि कांग्रेस गुमराह करने का काम कर रही है ।

[@ पंजाब चुनाव विशेषः लंबी में होगा त्रिकोणात्मक मुकाबला, बादल को घेरा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-aap issued a manifesto for employees, promises breathtaking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap issued a manifesto for employees, promises breathtaking, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved