मेंहनगर (आजमगढ़)। मेंहनगर थानाक्षेत्र के गोपालपुर नकहिया पुल के पास मंगलवार को ट्रक को ओवरटेक करते हुए एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया।घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल वृद्घ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक का नाम मंगला उम्र 38 वर्ष पुत्र लालता राम है। वह मेंहनगर थानाक्षेत्र के ही लोहानपुर गांव का रहने वाला था। जबकि बाइक पर पीछे बैठा लोहानपुर गांव का ही रहने वाले 60 वर्षीय केशव सिंह पुत्र कलियुग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्यवश मेंहनगर जा रहे थे। छत से गिरकर युवती जख्मी आजममगढ़। छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में घटी। घायल व्यक्ति का नाम गुड्डी (22) है। हुआ यह कि वह अपने घर के छत से अचानक पैर फिसल जाने की वजह से नीचे गिर गयी।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope