चंडीगढ़। हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा पर दिल्ली में उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सांसद पर एक महिला ने नौकरी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कांग्रेस के ये बुजुर्ग सांसद रोहतक से कई बार विधायक रहें है। बत्रा के खिलाफ मामला दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि कुछ महीने पहले एक व्यक्ति के जरिए उसकी शादीलाल बतरा से जान पहचान हुई थी। महिला के अनुसार, बतरा ने कहा था कि वह उसे किसी न्यायालय में अच्छे पद पर सरकारी नौकरी लगवा देंगे और उससे नजदीकियां बढ़ी है। महिला का आरोप है कि बीते दिनों बतरा ने उससे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक फ्लैट में दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर ही सांसद को गिरफ्तार किया जाएगा। शादीलाल के नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाले ने केवल इतना कहा कि महिला का कोई वजूद नहीं है। शिकायत झूठी है।
हाईकोर्ट में पुलिस ने कहा-अमृतपाल पुलिस हिरासत में नहीं है, भगोड़ा है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक में बेरोजगारों और युवाओं के लिए राहुल गांधी ने किया क्या ऐलान, यहं पढ़ें
Daily Horoscope