बीकानेर। व्यास पार्क में चल रहे शत चंडी पाठ एवं नवग्रह शांति महायज्ञ के दौरान एक हजार आठ कन्याओं का पूजन, महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
ज्योतिषी मुकेश पुरोहित के सान्निध्य में चल रहे महायज्ञ में प्रतिदिन दुर्गासप्तशती एवं हनुमान भैरव पाठ के साथ प्रत्येक ग्रह के एक-एक लाख जप प्रतिदिन किए गए। कार्यक्रम स्थल पर नवदुर्गा की अलग-अलग प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनका प्रतिदिन षोडश उपचार से पूजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन एक सौ आठ कन्याओं का पूजन किया गया। सोमवार को एक हजार कन्याओं का पूजन एक साथ किया जाएगा। सभी कन्याओं को भोजन, वस्त्र एवं दक्षिणा आदि दिए गए। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के उद्देश्य से साथ आगामी शैक्षणिक सत्र से उनके शिक्षा से संबंधित खर्च वहन करने की रूपरेखा तैयार की गयी। महायज्ञ में पंडित सुनील ओझा, तुलसी दास, विमल, केदार तथा विष्णु ओझा सहित 25 विद्वान पंडित पूजा-पाठ कर रहे हैं। महायज्ञ का समापन विजयदशमी को होगा। इस दिन एक कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में शिवकुमार पुरोहित, आशीष कल्ला, सूर्यप्रकाश, आशीष रंगा, अमित हर्ष सहित अन्य कार्यकर्ता अलग-अलग दायित्वों का निवर्हन कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope