• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दो बेटों की गला घोंटकर हत्या, शवों के पास बैठा रहा कई घंटे

नई दिल्ली। एक पिता न सोते समय ही अपने दो बेटों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद पिता खुदकुशी के इरादे से अपने बच्चों के पास घंटों बैठे रहे। वहीं पिता ने ही पुलिस को फोन कर डबल मर्डर की जानकारी दी। और मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो दोनों बच्चों के शव कमरे में बेड पर पड़े हुए थे। घटना महेंद्र पार्क इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों बेटों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि एक साल पहले पत्नी की मौत और पड़ोसी से परेशान होकर आरोपी ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता की पहचान मुकेश के तौर पर हुई है। मृतक बच्चे आयुष और आर्यन हैं। मुकेश अपने दोनों बेटों आयुष और आर्यन के साथ महेंद्र पार्क के चार मंजिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे।
मॉडल टाउन में एक मकान पुश्तैनी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब दो साल पहले मुकेश ने एक बिल्डर की मदद से एक फ्लोर बेचकर चौथा फ्लोर बनवाया था।
मकान बनवाने से उनका पड़ोसी आए दिन परेशान करने लगा था। उसी पड़ोसी ने एमसीडी में आरटीआई डाल कर शिकायत कर दी थी, जिसके बाद एमसीडी ने मकान के कुछ हिस्से को पिछले साल तोड़ भी दिया था।इस बात से मुकेश की पत्नी ज्योति इस कदर डिप्रेशन का शिकार हुईं कि खाना पीना छोड़ दिया और पीलिया की बीमारी से कुछ ही दिन में मौत भी हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद मुकेश डिप्रेशन का शिकार हो गया।
वह गुडग़ांव में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर एसी मैकेनिक जॉब करता था, लेकिन बच्चों की देखभाल के लिए जॉब छोडऩी पड़ी।नौकरी छोडऩे की वजह से मुकेश के घर का खर्चा भी तंगहाली में चल पा रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक मुकेश के उसी पड़ोसी ने दोबारा एमसीडी में कंप्लेंट कर दी थी, जिसका कोर्ट केस चला। 17 नवंबर गुरुवार को एमसीडी के दस्ते ने उसे चौथी मंजिल तोडऩे का नोटिस दिया था।
यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े

Web Title-a stress father killed his two sons in delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stress, father, killed, two, sons, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved