• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिपाही की एक चूक ने शहरभर की पुलिस को रातभर दौड़ाया

A lapse of soldiers Allahabad city and rural  police drove overnight - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। सूबे के चौथे चरण मतदान में ड्यूटी कर लौट रहे एक सिपाही की एक भूल की वजह से शहर और देहात की पुलिस बीती रात यहां-वहां दौड़ती रही। दरअसल वह सिपाही अपनी राइफल टेंपो में ही भूल गया था। चुनाव खत्म होने के बाद जब सिपाही लौट रहा था तो अपनी राइफल टेंपो में ही भूल गया। टेंपो चालक सिपाही को छोड़कर आगे रवाना हो गया। जब सिपाही को अपनी गलती का एहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई । आनन-फानन में शहर और देहात के सभी टेंपो की तलाशी शुरू हो गई । पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी कि किसी तरह से राइफल मिल जाए। पुलिसिया सख्ती की भनक चालक को लगी तो वह भी डरा सहमा थाने पहुंचा। देर रात राइफल मिल जाने से सिपाही समेत महकमे ने राहत की सांस ली ।
मिर्जापुर से आया था सिपाही

सूबे के गाजीपुर का रहने वाला रवीन्द्र कुमार प्रदेश पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती मिर्जापुर में है। रवीन्द्र की ड्यूटी फूलपुर विधानसभा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को वह चुनाव ड्यूटी पूरी कर शाम करीब छह बजे पुलिस लाइन में बस से उतरा। यहां म्योहाल चौराहे से एक टेंपो पकड़कर प्रयाग संगीत समिति पहुंचा। जहां मिर्जापुर की फोर्स रुकी हुई थी।
टेंपो में छोड़ दी राइफल
सिपाही रवीन्द्र टेंपो में ही राइफल छोड़कर उतरा और सीधे प्रयाग समिति के भीतर चला गया। कुछ देर बाद जब उसे राइफल का ख्याल आया तो उसके होश उड़ गये । आनन-फानन में वह दर्जनों पुलिसकर्मियो के साथ सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे पर पहुंचा और राइफल की खोजबीन शुरू की। हर टेंपो चालक से पूछताछ शुरू हुई लेकिन बात नहीं बनी। परेशान सिपाही ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
शुरू हुई चेकिंग
कंट्रोल रूम से पूरे जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया । हर जगह चेकिंग शुरू हो गई । अधिकारियों को जानकारी मिलते ही हर थाने में वायरलेस कर जिले में चेकिंग का आदेश दे दिया गया। पूरे जिले में करीब तीन घंटे तक राइफल और टेंपो चालक की तलाश होती रही।

देर रात सोरांव थाने पहुंचा चालक

पुलिसिया सख्ती और चेकिंग की खबर चालक को भी लगी तो डरा सहमा वह थाने पहुंचा। देर रात इंस्पेक्टर सोरांव प्रभात यादव ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि टेंपो चालक खुद थाने आया है और राइफल जमा कर दी। सिपाही रवीन्द्र को थाने बुलाकर उसे राइफल दी गई ।

[ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-A lapse of soldiers Allahabad city and rural police drove overnight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lapse, soldiers, allahabad, city, rural , police, drove, overnight , phulpur assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved