करनाल। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हुई एक घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां रहने वाले एक प्रोपर्टी डीलर सतीश सचदेवा ने मंगलवार सुबह पत्नी की तलवार से हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के बाद सतीश सचदेवा की भी संदिगध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय सतीश सचदेवा 55 साल की पत्नी सुषमा व बेटी के साथ रहता था। दोनों पति-पत्नी की यह दूसरी शादी थी। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मान रही है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था जिसके कारण यह घटना हुई है। जबकि पति की मौत के बारे में पुलिस का कहना है कि उसकी जेब से सेल्फॉज की गोलियां मिली है। इसलिए कहा जा रहा है उसने आत्महत्या की है।
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द : सम्राट चौधरी
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
Daily Horoscope