• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांवों के वाटरशेड क्षेत्र का शत प्रतिशत सर्वे करें: वेदिरे

A hundred percent of the watershed area of the villages surveyed - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने कहा है कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण में शामिल 4200 गांवों के वाटरशेड के शत प्रतिशत क्षेत्र का सर्वे सुनिश्चित करें। वेदिरे गुरुवार को जिला कलक्टर्स के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विभागों की ओर से किए गए प्री-सर्वे डेटा का उपयोग कर डीपीआर तैयार करने तथा सभी कार्यों की जिओ टेगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सूखे हैण्डपम्पों की जिओ टेगिंग करवाने के निर्देश दिए। ताकि इन सूखे हैण्डपम्पों के आस-पास वर्षा जल पुनर्भरण के स्रोत बनाकर इन्हें रिचार्ज किया जा सके। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 66 शहरों को शामिल किया गया है। छोटे शहरों में जल संरक्षण कार्यों को एक वर्ष में तथा बड़े शहरों में इन कार्र्यों को तीन वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में शामिल गांवों में बून्द-बून्द (ड्रिप) सिचांई एवं फव्वारा सिंचाई लागू करवाने तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के अनुरूप फसल लेने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ओ.पी. मीना ने कहा कि जल संरक्षण गांव और शहर सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की भावना एवं उद्देेश्यों का प्रचार प्रसार करने तथा आम जन को अभियान से जोडऩे के लिए जन-मानस के दृष्टिकोण में बदलाव लाने के निर्देश दिए। वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एन.सी. गोयल ने बताया कि इस वर्ष 26 लाख 50 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं और उनकी सार-सम्भाल की उचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में भी वृक्षारोपण के लिए पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव जलदाय जे.सी. महान्ती, प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सुदर्शन सेठी, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन मंजीत सिंह, शासन सचिव पंचायतीराज आनन्द कुमार, आयुक्त नरेगा रोहित कुमार, आयुक्त वाटरशेड अनुराग भारद्वाज, आयुक्त नदी बेसिन प्राधिकरण एम.एस. काला, आयुक्त कृषि अम्बरीष, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क श्रीमती अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-A hundred percent of the watershed area of the villages surveyed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hundred , percent , watershed, villages, surveyed, barmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved