पुडुचेरी। उपराज्यपाल किरण बेदी ने निर्देश पर बनाए गए सरकारी अधिकारियों के एक वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने के मामले में पुडुेचरी सिविल सेवा (पीसीएस) के वरिष्ठ अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस ग्रुप में उपराज्यपाल किरण बेदी समेत कई सीनियर सरकारी अधिकारी सदस्य थे। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एएस शिवकुमार ने उस वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दिया जिसको सरकारी अधिकारियों के बीच सूचना के त्वरित प्रसार के लिए किरण बेदी के निर्देश पर बनाया गया था। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बेदी ने भी शिवकुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके कर्मचारियों को निर्देश दिए।
शिवकुमार ने कथित तौर पर शुक्रवार की दोपहर को वीडियो पोस्ट किया था और लेफ्टिनेंट गवर्नर के सचिवालय का एक स्टाफ सदस्य किरण बेदी के संज्ञान में इसे लाया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। शिवकुमार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक भी हैं। इस वजह से वह विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के वाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope