• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

99 करोड़ की ठगी का प्रयास, सात पर केस

कपूरथला। गुरुहरसहाय-फिरोजपुर के गांव पंजेके उताड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में एक बैंक कर्मी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 99 करोड़ रुपये की ठगी का प्रयास किया। इसकी शिकायत मिलने के उपरांत थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त राशि एक फर्म से संबंधित है, लेकिन आरोपी उक्त राशि को निकालने में विफल रहा। फिलहाल, उक्त मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उक्त घटना के बाद बैंक कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। उधर, मामले की जांच करने के लिए एचडीएफसी के मुंबई मुख्यालय से एक जांच टीम आई हुई है जो कि मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, उक्त मामले में कोई भी बैंक अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। गांव पंजेके उताड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुहरसहाय के एक फर्म की करीब 99 करोड़ रुपये जमा था, जिसे एक बैंक में ही तैनात मुलाजिम ने अपने कुछ साथियों की मदद से एक ही खाते में राशि ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े

Web Title-99 million in the bank attempted fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 99 million, bank fraud, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved