जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने नवनियुक्त 9 प्रकल्पों एवं 17 विभागों के प्रदेश प्रमुखों की एक बैठक ली। जिसमें विभिन्न प्रकल्पों एवं विभागों की कार्य रूपरेखा, विभिन्न विषयों पर कार्य कर भारतीय जनता पार्टी के सिद्धान्तों को जनता के बीच में पहुँचाने को लेकर जानकारी दी गई। [@ ‘मयूरी’ में दिखे राजस्थानी संस्कृति के रंग, रैंप वॉक में बिखरे जलवे See Pics] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न प्रकल्पों एवं विभागों की अहम बैठक में सभी को किस प्रकार कार्य करना है और उस कार्य के आधार पर पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक करना है, की विस्तृत जानकारी सभी प्रमुखों को दी गई।परनामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सम्पूर्ण भारत वर्ष में शिखर पर है तथा पार्टी को और स्थायित्व मिले उस दिशा में कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों एवं विभागों के माध्यम से कार्यों का विकेन्द्रीकरण किया जा रहा है, जिससे काम में मजबूती प्रदान हो।
वहीं यूपीयूपी प्रदेश का दौरा कर लौटे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि यूपी में पूर्ण रूप से बीजेपी का माहौल है। यू.पी. की जनता कठोर कानून व्यवस्था, विकास, भ्रष्टाचार रहित शासन चाहती है। जो वर्तमान में सपा सरकार देने में नाकाम रही है। यू.पी. में भाजपा की सरकार बनेगी एवं पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने कहा कि सभी प्रकल्पों एवं विभागों की रचना किस प्रकार खड़ी करनी है, अपने-अपने सभी प्रमुखों को अपने-अपने विभागों एवं प्रकल्पों का रोड़मेप, प्लान तैयार कर कार्यकर्ताओं की टीम वर्क के साथ अपने संकल्प को पूर्ण करना चाहिए। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी देश की कई वर्षों से बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सही करने का प्रयास कर रही है और हम सभी को राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण की मानसिकता के साथ कार्य करते हुए देश का कायाकल्प करना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहन लाल ताम्बी, मुकेश पारीक, मुकेश चेलावत व सभी प्रकल्पों एवं विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope