• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नोएडा से 10 नक्सली गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट

नोएडा। उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को एक और नक्सली को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शनिवार की रात दिल्ली से सटे नोएडा से एटीएस की टीम ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस के आइजी ने बताया कि इन लोगों के पास से छह पिस्टल, पचास कारतूस, ग्रेनेड, तीन कार, 125 डिटोनेटर्स और दो लैपटॉप बरामद किये गये हैं। इसके अलावा बम बनाने का सामान भी मिला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। एनआइए से मिली पुख्ता जानकारी के बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की। नोएडा के सेक्टर-49 स्थित इंडियन बिहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-102 से इन नक्सलियों को बीती रात गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि नक्सली फ्लैट का किराया आठ हजार रुपये देते थे। वहीं, टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये नक्सली हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। वे बिहार और झारखंड में हथियार भेजते थे। गिरफ्तार नक्सलियों ने यहां के कई बैंकों से झारखंड पैसे ट्रांसफर किये थे जिसकी भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-9 Maoists arrested in Noida Delhi NCR alerts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 9 maoists arrested, noida, delhi ncr, alerts, naxals, arrested, noida explosives, detonators, recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved