• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनियमितता बरतने पर प्रदेश में 66 राशन डिपो धारकों के लाईसेंस रद्द

66 license holders in the state ration depot - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता करने वाले प्रदेश में 66 राशन डिपो धारकों के लाईसेंस रद्द कर दिये हैं, जबकि 122 डिपो धारकों की 4.34 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है।

काम्बोज ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदेश के उपभोक्ताओं को सजहता से राशन उपलब्ध करवाने का हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। सरकार, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था कर रही है, जिसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूरी प्रक्रिया को एक नवम्बर से ऑनलाईन किया गया।

काम्बोज ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इसके तहत अन्तोदय अन्न योजना (एएवाई) के उपभोक्ताओं को 2 रुपये प्रति किलो की दर से 35 किलोग्राम व प्राथमिक परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, एएवाई तथा बीपीएल परिवारों को 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से 2 किलोग्राम चीनी तथा 20 प्रति किलो की दर से 2.5 किलोग्राम दालें उपलब्ध करवाई जाती है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-66 license holders in the state ration depot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 66, license, holders, state, ration depot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved