नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दो नागरिकों समेत छह लोगों को 36 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 125 करो़ड रूपये है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी छह लोगों को सोमवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से हेरोइन को खपाने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया। विशेष पुलिस आयुक्त एस.एन.श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा, ""दो अफगानी नागरिकों समेत छह लोगों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 125 करो़ड रूपये है।""
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope