टोंक। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्र नगर परिषद टोंक के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के साथ प्राइवेट बस स्टैण्ड पर मनाया जाएगा। यहां भगवान श्रीराम रावण के 52 फीट ऊंचे पुतले का अग्रिबाण से दहन करेंगे साथ ही मेघनाद एवं कुम्भकर्ण के तीस- तीस फीट ऊंचे पुतलों का भी दहन किया जाएगा। नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने बताया कि नगर परिषद टोंक के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भगवान श्रीराम की सवारी परम्परागत रूप से श्रीमाधोदास महाराज की अस्तल से शाम पंाच बजे रवाना होगी। उधर, जिले की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सरपंच भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि दशहरा मेला में करीब बीस से तीस हजार लोगों के आने का अनुमान है। उधर, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वयंसेवक दशहरा पर नई गणवेश के साथ पथ संचलन में पहली बार दिखाई देंगे। स्वयंसेवक खाकी नेकर की जगह पेंट में होंगे।
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
रूस ने जवाबी कार्रवाई में 34 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
Daily Horoscope