न्यूयॉर्क। अमेरिका के 400 धनी व्यक्तियों की सूची में पांच भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने एक सर्वे के बाद इसका खुलासा किया है। सिम्फनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, आउटसोर्सिंग कंपनी सिनटेल भारत के नीरज देसाई, एयरलाइन क्षेत्र की प्रमुख हस्ती राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर और सिलिकन वैली में निवेशक कवितार्क राम श्रीराम को अमेरिका के 2016 के धनी व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है।
बिल गेट्स 23वें साल इस सूची में शीर्ष पर कायम हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर है। वाधवानी को 222वां स्थान हासिल हुआ है और उनकी कुल संपत्ति तीन अरब डॉलर है। फोब्र्स के मुताबिक, आईआईटी मुंबई में शिक्षा हासिल कर चुके वाधवानी सिम्पनी टेक्नोलॉजी समूह के अध्यक्ष हैं। उनके समूह में 17 कंपनियां हैं, जिनमें डाटा, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य क्षेत्र और विश्लेषण कंपनी शामिल हैं।
यूपी सड़क हादसा : पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत की घोषणा की
देश में 2,226 कोविड-19 के नए मामले दर्ज, 65 मौतें
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Daily Horoscope