• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सकलाना गांव में आग की भेंट चढे 5 मकान

5 houses in the village fire slogans Sklana offering - Chamba News in Hindi

चम्बा। दाड़वी पंचायत के गांव सकलाना में देर रात आग लगने से 5 मकान राख हो गए। आग में सिंधु पुत्र मचलू, सरदारी पुत्र मचलू, निधियां पुत्र मचलू, चुड़ू पुत्र ध्याना और अजय पुत्र रिझु के मकान जले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग घर के नजदीक रखे मवेशियों के चारे से शुरू हुई और उसके बाद लकड़ी के बने पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कि लेकिन वह प्रचंड हो चुकी आग पर काबू पाने में नाकामयाब रहे। आग ने बारी-बारी इन सभी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया की आग इतनी भयानक थी की आसपास के गांव वासियों ने अपने-अपने घरों से पानी की बाल्टियों से पानी फैंक कर आग बूझाने की भरपूर कोशिश की परन्तु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गौरतलब है की सकलाना गांव में अभी तक सडक सुविधा नहीं है जिस कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके। हालांकि जिला प्रशासन ने तुरन्त पीड़ित परिवारों के जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को वहां तैनात कर दिया है। रविवार सुबह जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम चम्बा बच्चन सिंहए स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एलआर शर्मा, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी सकलाना गांव पहुंचे व पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की है। बच्चन सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की और से पीड़ित परिवारो को पचास-पचास हज़ार रुपए के चैक, बिस्तर, कम्बल, तरपाल, खाना बनाने के लिए किचन शैट और एक महीने तक खाने का पूरा राशन भी दिया गया है।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-5 houses in the village fire slogans Sklana offering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: houses, village, fire slogans, offering, chamba news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved