• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

काले का सफेद:बोगस खातों से 493Cr ट्रांसफर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को बड़े नोट 500 और 1000 रुपये के बंद करने के फैसले के बाद से ही धन कुबेर अपने काले धन को सफेद करने अनेक तरीके अपना रहे हैं, और इसमें उन्हें अनपेक्षित सफलता भी मिली है। यह खेल दलालों और सीधे बैंकों के जरिए विभिन्न तरीकों से खेल गए। इसका एक बड़ा मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। यहां 13 बेनामी बैंक खातों से राज्य की एक स्टील इंडस्ट्री को 493 करोड़ की बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी गई और इसके बाद एकाएक ये खाताधारक नदारद हो गए। जब खुद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस मामले की जांच की तो पाया कि जिन लोगों के खातों से करोड़ों की ये राशि ट्रांसफर हो गई, उन्हें तो ऐसे किसी लेन-देन की जानकारी ही नहीं है। आरबीआई ने जनवरी 2015 में छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रार सहकारी संस्था को एक पत्र लिखा। इस खत में आरबीआई ने कहा कि राज्य के 4 निजी और जिला सहकारी बैंकों में 13 बोगस खाते खोले गए और इनसे 493 करोड़ रुपये एक स्टील इंडस्ट्री को ट्रांसफर किए गए। आरबीआई ने खत में बताया कि इन खाताधारकों को इस ट्रांसेक्शन के बारे में पता तक नहीं है। -> मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-493 crore were transferred through bogus accounts, was white to black to the game
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 493 crore transfer, bogus accounts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved