• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

कुल्लू में 47वां राज्यत्व दिवस मनाया, मुख्यमंत्री ने ली मार्चपास्ट की सलामी

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज कुल्लू के ढालपुर मैदान में 47वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर अपने सम्बाधोन में एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे पर बल देते हुए राज्य में हुए अभूतपूर्व विकास का श्रेय प्रदेश के परिश्रमी लोगों व केन्द्र तथा प्रदेश में रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों को दिया। प्रदेश के लोगों को पूर्ण राज्यत्व की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें छठी बार मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के लोगों का कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए पारदर्शी, उत्तरदायी व सक्षम प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी केडेट तथा स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए प्रभावशाली मार्चपास्ट की सलामी ली। उप-पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत रघु ने परेड का नेतृत्व किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान जिला के विभिन्न विभागों विशेषकर वन, ग्रामीण विकास प्राधिकरण, भाषा, कला एवं संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य, बागवानी व कौशल विकास इत्यादि विभागों द्वारा तैयार झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री श्री कर्ण सिंह, विधायक श्री महेश्वर सिंह, हि.प्र. कांग्रेस समिति के महासचिव श्री सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री श्री सत्य प्रकाश ठाकुर, वुलफैड के अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री बुद्धि सिहं ठाकरु, जिला महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रोशनी चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विमला महंत, मुख्य सचिव श्री वी.सी. फारका, पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, उपायुक्त श्री यूनिस खान, एस.पी. श्री पदम चंद व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

[@ पढाई के लिए 16 किलोमीटर का पैदल सफर ]

यह भी पढ़े

Web Title-47th Statehood Day celebrated in Kullu, The Chief Minister took salute Marcpast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: statehood day, kullu, virbhadra singh, himachal pradesh, hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kullu news, kullu news in hindi, real time kullu city news, real time news, kullu news khas khabar, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved