बाड़मेर। शहर के चार सौ गरीब परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए ग्रुप फॉर पीपल की ओर से गूंज संस्था नई दिल्ली और महिला मंडल बाड़मेर आगोर के तत्वावधान में अनूठी पहल कर उन्हें कपड़े, बच्चों को खिलौने और खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। [@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]
इस संबंध में कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार को महिला मंडल बाड़मेर के कार्यालय में बैठक की गई। इसमें ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी, महेश पनपालिया, आदिल भाई, रमेश सिंह इंदा, सरना अख्तर, आसाराम शामिल हुए। ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए ग्रुप पहले से वस्त्र भंडारण कर सेवा कार्य में जुटा हुआ है। इस अभियान का नाम संबल अभियान दिया गया है। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
आईटी के छापे में मिला 23 करोड़ का कोयला, कारोबारी पावर प्लांटों को सप्लाई नहीं कर रहा था
निक्की यादव हत्याकांड - दिल्ली की अदालत ने आरोपी गहलोत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Daily Horoscope