अभिषेक
मिश्रा, लखनऊ। देश युवा हो रहा है और नेता भी, तो क्यों ना फिर मतदाता भी युवा हो?
राजधानी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 40 फीसदी से अधिक युवा वोटर मताधिकार
का प्रयोग करेंगे। जिसमें से 18 से 29 वर्ष के नौ विधायकों की किस्मत का फैसला होगा।
अधिकतर विधानसभा सीटों पर 25 से 30 वर्ष के वोटर हैं, जिन्हें जोड़ने के लिए सभी
रजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने जोर आजमइश तेज कर दी है। अगर 40 में से 30 फीसदी
युवाओं ने पूरी तरह से मतदान किया तो समीकरण ही बदल जाएंगे। [@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]
35 लाख 21
हजार 94 वोटरों में 40 फीसदी युवाओं को देखते हुए सभी सीट पर हार जीत तय करने में
इनकी भूमिका को प्रत्याशियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल भी अहम मानते हैं।
इसलिए 18 से 29 आयु के वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने को प्रचार के लिए सोशल
साइट का सहारा लिया जा रहा है। 18 से 29 वर्ष की आयु के 8,59,688 मतदाताओं में से
3,98,089 महिला वोटर हैं।
महिला वोटरों में सर्वाधिक युवा महिला वोटर सरोजिनीनगर
में हैं। इसीलिए सरोजिनीनगर सीट से भाजपा ने स्वाती सिंह को उतारा है। कैंट विधानसभा
में 18 से 29 वर्ष के कुल 80,488 वोटरों में से करीब पचास फीसदी महिला वोटर हैं।
इसीलिए यहां भी भाजपा व सपा दोनों ने महिला प्रत्याशी उतारे हैं।
लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प
अमित शाह आज गुजरात में और जेपी नड्डा असम करेंगे चुनाव प्रचार
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope